आर्यावर्त में समाचार और आलेख प्रकाशन के लिए सीधे संपादक को editor.aaryaavart@gmail.com पर मेल करें.

बुधवार, 18 मई 2011

नरेगा का उपयोग करने में बिहार फिसड्डी.

बिहार का स्थान नरेगा के उपयोग में अंतिम है. बीमार से बीमार राज्य भी नरेगा का उपयोग करने में बिहार से आगे है . आंकड़ों के अनुसार वर्ष २०१०-२०११ में नरेगा का उपयोग करने में त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश का स्थान 74.1 और 72.9 प्रतिशत के आंकड़ों के साथ शीर्ष पर हैं. आंकड़े कहते हैं कि पश्चिम बंगाल ५० प्रतिशत, उत्तर प्रदेश ३८.८ और राजस्थान ने 35.74 प्रतिशत इस योजना का लाभ उठाया. बिहार मात्र ७.३८ प्रतिशत नरेगा का ही उपयोग कर पाया. बिहार के बाद सबसे कम इस योजना का लाभ उठाने वाला राज्य मध्य प्रदेश और बिहार के बीच २१ प्रतिशत का अंतर है जो कि बिहार सरकार के है.


कहने को तो बिहार का विकास हो रहा है, परन्तु लगातार दो वर्षों से सूखा के बावजूद भी यदि नरेगा का उपयोग मात्र ७.३८ प्रतिशत होता है तो इसका दोषी निश्चित ही राज्य सरकार होगा.

0 comments:

Mark Zuckerberg and Priscilla Chan Honeymoon In Rome