क्रिकेट को मजाक बनाया धोनी ने :- कपिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 जुलाई 2011

क्रिकेट को मजाक बनाया धोनी ने :- कपिल

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन खुद बोलिंग करने का फैसला पूर्व कप्तान कपिल देव को नागवार गुजरा। उन्होंने कहा कि वर्तमान कप्तान ने ऐसा करके टेस्ट क्रिकेट का मजाक उड़ाया है। कपिल ने एक न्यूज चैनल से कहा , ' धोनी ने बोलिंग करके टेस्ट क्रिकेट को मजाक बना दिया। टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही यह स्वीकार्य नहीं है। आप ऐसा नहीं कर सकते। '

कपिल ने इसके लिए जहीर खान को दोषी ठहराया जो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बोलिंग नहीं कर पाए। उन्होंने कहा , ' इसके लिए जहीर जिम्मेदार है। उसने टीम को संकट में डाला। उसे अपनी फिटनेस का पता होना चाहिए था और टेस्ट क्रिकेट में लौटने से पहले अपने फिटनेस लेवल का पता करना चाहिए था। ' कपिल ने कहा , ' टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में 20 ओवर करना वास्तव में मुश्किल होता है। जहीर इसके लिये जिम्मेदार है। उसने भारत की जीत की संभावनाओं को खत्म कर दिया। '

कोई टिप्पणी नहीं: