कांग्रेस पार्टी सर्कस : मणि शंकर अय्यर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 जुलाई 2011

कांग्रेस पार्टी सर्कस : मणि शंकर अय्यर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक सर्कस है और हर कांग्रेसी इस सर्कस का अंग बनना चाहता है। राशिद किदवई की किताब ' 24 अकबर रोड ' के लोकार्पण के मौके पर मणिशंकर अय्यर ने कहा 10 जनपथ और अहमद पटेल का आवास ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी से ज्यादा पावरफुल हैं। उन्होंने पार्टी को सर्कस बताया और कहा हर कांग्रेसी इस सर्कस का अंग बनाना चाहता है।

अय्यर ने यह भी कहा कि सिर्फ कमजोर पार्टी वर्कर ही 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय का चक्कर लगाते हैं जबकि जो लोग पावरफुल हैं उनकी पहुंच तो सीधे 10 जनपथ और 23 विलिंगडन क्रिसेंट तक है। गौरतलब है कि 10 जनपथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का आवास है जबकि 23 विलिंगडन क्रिसेंट सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल का आवास है।

कोई टिप्पणी नहीं: