येदियुरप्‍पा अपनी अलग पार्टी बनायेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 जुलाई 2011

येदियुरप्‍पा अपनी अलग पार्टी बनायेंगे.


कर्नाटक में अवैध खनन में हुए राजनितिक विस्‍फोट में बुरी तरह फंस चुकी भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। तमाम मान मनव्‍वल के बाद भी मुख्‍यमंत्री बीएस येदयुरप्पा पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। अब खबर आ रहीहै कि येदियुरप्‍पा अपने 75 विधायकों को लेकर भाजपा से अलग होने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक येदियुरप्‍पा कर्नाटक जनता पार्टी के नाम से खुद की पार्टी बनाने जा रहे हैं।  

कर्नाटक के नाटक के मंच पर येदियुरप्‍पा व उनकी पूरी टीम बुरी तरह फंस चुकी है। येदियुरप्‍पा को हटाने का आदेश देकर भाजपा के शीर्ष नेता बेंगलुरु पहुंचे और वहां आयोजित होने वाली विधायक दल की बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। शुक्रवार देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया। लेकिन शनिवार की सुबह जब भाजपा ने यह कह दिया कि येदियुरप्‍पा या तो पद छोड़ें या पार्टी। तब से सगर्मियां तेज हो गई हैं।

पार्टी के कड़े रवैये को देखते हुए येदियुरप्‍पा अब नियंत्रण से बाहर होते दिख रहे हैं। येदियुरप्‍पा के एक करीबी नेता ने बताया कि वो अपने समर्थन में आ चुके 75 विधायकों को भाजपा से तोड़ कर अलग पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं। येदियुरप्‍पा ने पार्टी का नाम भी कर्नाटक जनता पार्टी के रूप में सोच लिया है।

विधान सभा में भाजपा के पास कुल 117 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 71, जनता दल के 27 और 6 निर्दलीय विधायक हैं। 3 सीटें रिक्‍त हैं और 1 मनोनीत विधायक हैं। यानी कुल 225 विधायकों में 75 येदियुरप्‍पा के खेमे में हैं। बाकी के विधायक भाजपा के होते हुए भी येदियुरप्‍पा का साथ देने को तैयार नहीं हैं। ऐ‍सी स्थिति में अगर येड्डी अलग हुए तो भाजपा के लिए काफी बड़ा झटका होगा। और इसका सीधा असर उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जरूर दिखेगा। लिहाजा राजनाथ सिंह और अरुण जेटली समेत भाजपा के सभी शीर्ष नेता राज्‍य में साख बचाये रखने की जीतोड़ कोशिशों में जुटी है। बेंगलुरु स्थित भाजपा कार्यालयों में एक के बाद एक बैठकों का दौर जारी है और पूरे देश की नजर उस पर बनी हुई है।

2 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

AB AAYA UUNT PAHAD KE NICHE
BJP KO AB APNE RSS KE LONGO KE BARE ME PUNAH SOCHNA CHAHIYEK KI TE KITNE DICIPLINED HAI. KURSI LOBHI HAI . AISE LOG JO SHER KI KHAL ODHE HUYE HAI REAL ME GIDAD HAI. CORRUPT HAI UEDU BHI WAHI HAI JAN LO BHAI
DR BN SINGH BHU

बेनामी ने कहा…

AB AAYA UUNT PAHAD KE NICHE
BJP KO AB APNE RSS KE LONGO KE BARE ME PUNAH SOCHNA CHAHIYEK KI TE KITNE DICIPLINED HAI. KURSI LOBHI HAI . AISE LOG JO SHER KI KHAL ODHE HUYE HAI REAL ME GIDAD HAI. CORRUPT HAI UEDU BHI WAHI HAI JAN LO BHAI
DR BN SINGH BHU