भारत का 63 वाँ गणतंत्र दिवस. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 जनवरी 2012

भारत का 63 वाँ गणतंत्र दिवस.

आज देश 63 वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इस मौके पर राजपथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह को मरणोपरांत शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया। यह पुरस्कार नवदीप सिंह के पिता ने ग्रहण किया।
 
परेड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार पिल्लई ने किया। परेड की सलामी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ली। इससे पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
परेड के दौरान सबके आकर्षण का केंद्र बनी 150 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली प्रहार मिसाइल। परमाणु हथियार ले जाने वाली यह बैलिस्टिक मिसाइल जमीन से जमीन पर मार कर सकती है। डीआरडीओ ने इसे विकसित किया है।  अग्नि 4 मिसाइल का भी आज औपचारिक प्रदर्शन किया गया। 3000 किलोमीटर तक मार करने वाली यह मिसाइल भारत के लिए सामरिक नजरिए से सबसे अहम हथियारों में से एक है। मानव रहित विमान रुस्तम ने भी लोगों को लुभाया। यह विमान 250 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसके अलावा दुनिया पहली बार रॉकेट लॉन्चर पिनाका और अत्याधुनिक जैमर ने भी भारत की सामरिक ताकत का प्रदर्शन किया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मोटरसाइकिल पर चाय पीने, अखबार पढ़ने और योग करने के करतब दिखाए।  

परेड के बाद राज्यों की झांकियां निकालीं गईं। इनमें जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार, मेघालय शामिल रहे। इसके बाद वित्त और रेल मंत्रालय की झांकियों ने लोगों को लुभाया। 24 बच्चों को वर्ष 2011 के लिए वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें से पांच बच्चों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। राजपथ पर परेड में शामिल 19 बहादुर बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। इन्हें जीप में बिठाकर लाया गया। पहले ये बच्चे हाथी पर बैठकर राजपथ पर आते थे। लेकिन वन्य जीवों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के विरोध के बाद इस परंपरा को रोक दिया गया। इसके बाद राजपथ के ऊपर आसमान में वायु सेना का फ्लाई पास्ट हुआ। इसमें लडा़कू विमान-सुखोई 30, जगुआर और मिग-29 के अलावा माल वाहक विमान हरकुलिस ने अपने करतब दिखाए।
 
गणतंत्र दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में मौजूद भद्राचलम में 3.1 किलोमीटर लंबे तिरंगे का प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्विटर पर दिए गए बधाई संदेश में गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 
 

कोई टिप्पणी नहीं: