कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपना 'विजन डॉक्यूमेंट' जारी किया है। कांग्रेस ने कहा कि वह 20 लाख नए रोजगार उपलब्ध कराएगी। पार्टी का दावा है कि यह सिर्फ वादा नहीं होगा, क्योंकि लोगों को रोजगार के लिए बकायदा प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। कांगेस ने पूर्वांचल और तराई के लिए अलग-अलग पैकेज देने का भी वादा किया।
केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में कहा, 'हम कैसा यूपी चाहते हैं। यूपीए सरकार ने केंद्र में जो करके दिखाया है। जो ठोस कदम हमने उठाया है। वहीं हमने इस विजन में उठाया है। विजन और मेनिफेस्टो में अंतर है।' कांग्रेस ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था को और अधिक सु्व्यवस्थित करने पर जोर दिया जाएगा। सामाजिक न्याय को विकास से जोड़ कर एक नया उत्तर प्रदेश बनाया जाएगा।
खर्शीद ने कहा कि, कांग्रेस पुलिस की कार्यशैली में बदलाव लाएगी। लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी होगी। पुलिस उनके साथ बदसलूकी ना करे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। खर्शीद ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार खेती और किसानों पर विशेष ध्यान देगी। भूमि अधिग्रहण नीति के तहत ही किसानों की जमीने लेने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। बेहतर कृषि कार्य के लिए किसानों को सहायता मुहैया कराया जाएगा।
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना करने का वादा किया है। पार्टी इसके लिए जरूरी कानून व्यवस्था बनाई जाएगी। पुलिस को इसके लिए मजबूत किया जाएगा। राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था मजबूत करेंगे। सख्त कानून बनाए जाएंगे ताकि भ्रष्ट्राचार पर त्वरित लगाम लगाया जा सके। राममंदिर पर बीजेपी के वादे पर खुर्शीद ने कहा, ‘एक ओर वो कहते हैं कि धर्म के नाम पर शोषण नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि हम यहां मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं दिखाने आए हैं।
टैबलेट के वादे पर उन्होंने कहा कि जो टेबलेट हमने बनाए, सपा और भाजपा ने उन्हीं को देने का वादा किया है। पहले बच्चों को पढ़ा लिखा दें, फिर टैबलेट तक पहुंचने की बात करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें