ध्यानचंद को भारत रत्न मिलना लगभग तय. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 जनवरी 2012

ध्यानचंद को भारत रत्न मिलना लगभग तय.


हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग के महानायक मेजर ध्यानचंद और माउंट एवरेस्ट पर पहली बार सफल चढ़ाई करने वालों में से एक तेनजिंग नोर्गे शेरपा को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिलना लगभग तय लग रहा है। 

सूत्रों के अनुसार भारत रत्न सम्मान के लिए खेल मंत्रालय ने मेजर ध्यानचंद और तेनजिंग नोर्गे के नाम की सिफारिश की है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार ने कहा कि यह पूरे हिंदुस्तान की भावनाओं का सम्मान है। मैं सभी की भावनाओं को सलाम करता हूं। ध्यानचंद ने देश के गौरव को गरिमा दी थी। सरकार के इस फैसले से मेरा परिवार बहुत खुश है। देर तो हुई लेकिन यह बहस अब बेमानी है। मैं केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभारी हूं। 

कोई टिप्पणी नहीं: