पेस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स जीता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 जनवरी 2012

पेस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स जीता.


ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिएंडर पेस ने चेक गणराज्य के राडेक स्टेपनिक के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का डबल्स खिताब जीता. भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक ने शीर्ष वरीय अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बाब और माइक को शनिवार को यहां 7.6 6.2 से हराकर आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष डबल्स का यह खिताब जीता।


पेस ने इसके साथ ही करियर ग्रैंड स्लेम भी पूरा कर लिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के पहले खिलाडी हैं। पेस इससे पहले तीन बार फ्रेंच ओपन, एक बार विंबलडन और दो बार यूएस ओपन में युगल खिताब जीत चुके थे, लेकिन आस्ट्रेलियन ओपन अभी तक उनकी पहुंच से दूर था। पेस 1999, 2006 और 2011 में आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: