पंडित गोपाल प्रसाद दुबे को पद्मश्री. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 जनवरी 2012

पंडित गोपाल प्रसाद दुबे को पद्मश्री.


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, लेकिन देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के योग्य किसी नाम की घोषणा इस साल भी नहीं हो पाई। आखिरी बार यह सम्मान 2008 में शास्त्रीय संगीतकार भीमसेन जोशी को मिला था। इस बार 109 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया है। 

संगीतकार भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) सहित पांच लोगों को पद्म विभूषण देने का एलान हुआ है। झारखंड के पंडित गोपाल प्रसाद दुबे को सरायकेला छऊ को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। कार्टूनिस्ट मारियो डी मिरांडा को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है।

27 नवाजे गए पद्म भूषण : पूर्व सीबीसी एन. विट्ठल, पूर्व राजदूत रोनेन सेन, अभिनेता धर्मेंद्र, अभिनेत्री शबाना आजमी, फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर, चित्रकार जतिन दास, मूर्तिकार अनीश कपूर, संगीतज्ञ टीवी गोपाल कृष्णन व एमएस गोपाल कृष्णन, टाटा स्टील के एमडी बी. मुथुरमन, उद्योगपति सुब्बैया वेल्लयन, कॉर्डियोलॉजिस्ट डीबी शेट्टी, कैंसर स्पेशलिस्ट सुरेश एच. आडवाणी प्रमुख नाम हैं। 

77 को मिला पद्मश्री : संगीतकार वनराज भाटिया, पंजाबी कवि सुरजीत पातर, ध्रुपद गायक जीएफ डागर, ध्रुपद गायक गुंदेचा बंधु, सितारवादक पीएस खान, नाटककार एमएल खेमू, भजन गायक अनूप जलोटा, निदेशक प्रियदर्शन, उद्योगपति प्रिया पॉल और स्वाती पीरामल, डायबिटॉलॉजिस्ट वी. मोहन, मराठी नाटककार सतीश अलेकर, माता वैष्णोदेवी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रामेश्वर नाथ कौल बमजई, कृषि वैज्ञानिक केएल चड्ढा, क्रिकेटर झूलन गोस्वामी प्रमुख हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: