आर्यावर्त में समाचार और आलेख प्रकाशन के लिए सीधे संपादक को editor.aaryaavart@gmail.com पर मेल करें.

खेतिहर किसानों के मसीहा ब्रहमेश्वर मुखिया की गोली मारकर ह्त्या.

शुक्रवार, 24 फरवरी 2012

मिराज-2000 भिंड के निकट दुर्घटनाग्रस्त.


वायुसेना का एक लड़ाकू विमान मिराज-2000 शुक्रवार को मध्यप्रदेश में भिंड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि विमान के दोनों पायलट बच निकलने में सफल रहे।

वायुसेना के महाराजपुरा विमानतल से शुक्रवार सुबह उड़ान भरने के बाद लड़ाकू विमान मिराज भिंड-मुरैना की सीमा पर भिंड जिले में क्वारी नदी के जंगल में क्रैश होकर गिर गया। विमान जिस स्थान गिरा वहां पास ही भिंड जिले का सुकांड व हरपालपुर गांव बसे ह़ुए है। विमान का मलाबा नदी के पास एक किलोमीटर के जंगल में फैला हु्आ है और चालक दल के दोनों सदस्य लापता है। वायुसेना प्रवक्ता  के अनुसार दोनों चालक विमान से  पेराशूट की मदद से कूद गए हैं   वायुसेना का दल उन्हें तलाश कर रहा हैं।

वायुसेना सूत्रों के अनुसार महाराजपुरा विमानतल से शुक्रवार को लड़ाकू विमान मिराज को लेकर चालक दल के सदस्य अनिल चोपड़ा व जी रामकुमार ने उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल का संपर्क टूट गया और विमान भिंड के सुकांड गांव के पास गोरेलाल का पुरा के जंगल के ऊपर क्रैश होकर गिर गया। 

0 comments: