27 फरवरी को झारखंड बंद का आह्वान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012

27 फरवरी को झारखंड बंद का आह्वान.



सीएनटी एक्ट को 100 फीसदी लागू करने की मांग को लेकर नक्सलियों ने 27 फरवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। नक्सली 24 फरवरी से एक मार्च तक साप्ताहिक जन प्रतिरोध का कार्यक्रम चलाएंगे। 24 फरवरी की शाम मशाल जुलूस, जन सभा और दीवार लेखन किया जाएगा। 27 फरवरी को पूरा राज्य बंद रहेगा। बंद से एंबुलेंस, प्रेस, दूध और शादियों के वाहनों को मुक्त रखा गया है। एमसीसीआई के प्रवक्ता मानस ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सीएनटी एक्ट में किसी भी तरह का संशोधन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


झारखंड खनिज और वन संपदा में अमीर माना जाने वाला झारखंड देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में कमजोर कड़ी साबित हुआ है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में राज्य शीर्ष दस में भी नहीं है। यहां तक कि 12 साल पूर्व साथ ही बने छत्तीसगढ़ ने भी इस मामले में एक पायदान से बाजी मार ली है। देश में जीडीपी की उच्च दर वाले राज्यों में महाराष्ट्र अव्वल है। यह देश का सबसे धनी राज्य है। वित्त वर्ष 2011 में भारत के औद्योगिक उत्पादन में 25 फीसदी योगदान महाराष्ट्र का रहा है और राज्य का जीडीपी 224.12 अरब डॉलर दर्ज किया गया। जीडीपी से तात्पर्य किसी देश या राज्य में एक साल के अंदर उत्पादित सभी तैयार वस्तुओं और सेवाओं के बाजार मूल्य से होता है। इससे किसी भी देश या राज्य की अर्थव्यवस्था का हाल पता चलता है। जीडीपी के मामले में देश के शीर्ष 25 राज्यों में झारखंड का स्थान 17वां है। 

कोई टिप्पणी नहीं: