बौद्ध भिक्षु का शव पेड़ से लटका मिला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 फ़रवरी 2012

बौद्ध भिक्षु का शव पेड़ से लटका मिला.


बिहार के बोधगया में बुधवार को एक बौद्ध भिक्षु का शव पीपील के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बोधगया क्षेत्र के पुराने प्रखंड कार्यालय भवन के नजदीक पीपल के पेड़ से लटकता एक बौद्ध भिक्षु का शव बरामद किया गया। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी। मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: