चीन दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनाएगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 फ़रवरी 2012

चीन दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनाएगा.


चीन 15 अरब डॉलर की लागत से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनाने की तैयार कर रहा है। अभी तक अमेरिका में अटलांटा का हाटर्सफील्ड जैक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। 
    
बीजिंग के दक्षिणपूर्व हिस्से में एक नया हवाई अड्डा बनेगा, जो यात्रियों की संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। नए हवाई अडडे को अभी नाम नहीं दिया गया है। यह बीजिंग और लैंगफांग की सीमा के बीच स्थित होगा। नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नौ रनवे होंगे। इसकी सालाना यात्री क्षमता 13 करोड़ और कार्गो क्षमता 55 लाख टन की होगी। 
    
खबरों के अनुसार नया हवाई अड्डा एक हब के रूप में भी काम करेगा और यह राजमार्गों, सड़कों और ग्रामीण इलाकों की सड़कों को जोड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: