क़तर दुनिया का सबसे अमीर देश. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 फ़रवरी 2012

क़तर दुनिया का सबसे अमीर देश.


प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोब्र्स की नई सूची में कतर को दुनिया का सबसे धनी देश का दर्जा मिला है। खाड़ी के इस देश की आबादी 17 लाख है। 

प्रति व्यक्ति जीडीपी के हिसाब से इसे दुनिया का सबसे अमीर देश कहा गया है। इस उपलब्धि की वजह तेल कीमतों में तेजी और कतर के विशाल प्राकृतिक तेल व गैस भंडार हैं। 

क्रय शक्ति के हिसाब से कतर दुनिया में पहले नंबर पर है। 2010 में यहां प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 88,000 डॉलर था। कतर में 2022 में विश्वकप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। 

साथ ही यह 2020 के ओलिंपिक खेलों के आयोजन की दौड़ में भी है। जिसके मद्देनजर सरकार बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारी निवेश कर रही है। एक कतरी रियाल की कीमत करीब 13.11 रुपए होती है। दुनिया की सबसे महंगी मुद्रा का तमगा अरब देश कुवैत के नाम है। इसकी मुद्रा दीनार है। एक दीनार करीब 3.6 डॉलर का होता है। 81,000 डॉलर प्रति व्यक्ति जीडीपी के साथ लग्जमबर्ग दूसरे स्थान पर है। 5 लाख की आबादी वाला यह देश यूरोप का प्रमुख वित्तीय केंद्र है।

कोई टिप्पणी नहीं: