येदियुरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

येदियुरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।  सूत्रों ने बताया कि येदियुरप्पा के खिलाफ कर्नाटक आवास बोर्ड भूखंड आवंटन घोटाले में धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज किया गया है। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी दर्ज किये जाने से पहले प्रधान जिला एवं सत्र अदालत ने 21 फरवरी को येदियुरप्पा, उनकी पुत्री एस वाई अरुणादेवी, अरुणा के चार सहायकों तथा कर्नाटक आवासन बोर्ड के दो अधिकारियों के खिलाफ निजी मामले को सुनवाई के लिए मंजूरी प्रदान की थी। यह मामला कर्नाटक आवासन बोर्ड के भूखंडों के आवंटन में विवेकाधीन और प्रेस कोटा के तहत अनियमितता के सिलसिले में है। न्यायाधीश महालक्ष्मी नेराले ने लोकायुक्त पुलिस को निर्देश दिया कि वह भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 13:1डी: के तहत मामले की जांच करे और 14 मार्च तक अदालत में रिपोर्ट दाखिल करें।

कोई टिप्पणी नहीं: