कंग्रेस ने सौंपा 36 विधायकों का समर्थन पत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 मार्च 2012

कंग्रेस ने सौंपा 36 विधायकों का समर्थन पत्र


स्थायी सरकार व विकास के लिए कांग्रेस प्रयासरतः वीरेन्द्र सिंह

कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेष की राज्यपाल माग्रेट आल्वा को 36 विधायकों के समर्थन का पत्र सौप दिया है। समर्थन पत्र सौपने के बाद आज यहां कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता उत्तराखण्ड प्रभारी चौधरी वीरेन्द्र सिंह नें कहा कि तीन निर्दलीय व एक उत्तराखण्ड क्रांति दल के विधायक ने बिना शर्त कांग्रेस को प्रदेष में स्थिर व विकासोन्मुखी सरकार के गठन को समर्थन दिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस दो दिन में प्रदेष विधानमंडल दल के नेता की घोशणा कर देगी। मुख्यमंत्री कौन होगा सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि सांसदों व विधायकों में से कोई भी हो सकता है। उन्होने कहा कि जनादेष के बाद कांग्रेस बड़े दल के रूप में सामने आया है और कांग्रेस की ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह थी कि वह सरकार बनाने के लिए आवष्यक संख्या जुटाये, यही कारण है कि सरकार बनाने के लिए आवष्यक संख्या जुटाने के बाद अब विधायक दल के नेता के लिए पार्टी मषक्कत षुरू कर देगी दो या तीन दिन में कांग्रेस प्रदेष में स्थायी सरकार का गठन कर देगी। विधानमंडल दल का नेता कौन होगा इस सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि विधायकों की राय से नेता का चयन किया जाएगा। उन्होने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को चाहिए कि वह प्रदेष में स्थायी सरकार और प्रदेष में धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के लिए प्रदेष हित में कांग्रेस को समर्थन दे जिससे सरकार को विकासकार्यो को करने में गति मिलेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि जिन्होने पार्टी को इस विधानसभा चुनाव में नुकसान पहुंचाया है पार्टी उन्हे किसी भी कीमत में पार्टी में नहीं लेगी। 

वहीं इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे डा0 हरक सिंह रावत ने कहा कि स्थायी सरकार के गठन के लिए प्रदेष की जनता ने उन्हे जनादेष दिया है इसलिए कांग्रेस की कोषिष होगी  िकवह जनभावनाओं पर खरी उतरे। उन्होने प्रदेष की जनता तथा कांग्रेस को समर्थन देने वाले दलों को धन्यवाद भी दिया। वहीं राजभवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्या ने उत्तराखण्ड के कांग्रेस प्रभारी चौधरी वीरेन्द्र सिंह के साथ आज राजभवन पहुॅचकर राज्यपाल श्रीमती मार्ग्रेट आल्वा के समक्ष तीनों निर्दलीय विधायकों व एक यू0के0डी0(पी)के विधायक का समर्थन प्राप्त होने का प्रमाण देकर सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करते हुए 36 विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी।  

उन्होंने अपने साथ आये लालकुॅआ विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित निर्दलीय विधायक हरीश दुर्गापाल, टिहरी से निर्वाचित निर्दलीय विधायक दिनेश धनै, देवप्रयाग से निर्वाचित निर्दलीय विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी सहित उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र निर्वाचित विधायक प्रीतम सिंह पंवार की राज्यपाल से मुलाकात कराकर यह दावा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता का नाम का चयन होने के बाद ही सरकार गठन की संवैधानिक प्रकिया गतिमान हो सकेगी। यशपाल आर्या के साथ तीसरे विधान सभा चुनाव में निर्वाचित अधिकांश कांग्रेसी विधायक उपस्थित थे। 

राजेन्द्र जोशी
(देहरादून) 


कोई टिप्पणी नहीं: