पाकिस्तान दूसरे देशों में पोलियो वायरस फैलाने के लिए भी जिम्मेदार माना जा रहा है। एक समाचार पत्र ने शुक्रवार को अपनी रपट में पाकिस्तान के दूसरे देशों में पोलियो वायरस फैलाने का अंदेशा जताया है।
पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के खराब परिणामों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेताया है कि अगर पाकिस्तान इस वायरस को नियंत्रण करने में विफल रहता है, तो उसे विदेश यात्राओं, वीजा और अन्य प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।
रपट में कहा गया है कि वास्तव में स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है क्योंकि सऊदी अरब ने देश में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों के लिए अपना देश छोड़ने से पहले टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है। दूसरे देश भी यही तरीका अपनाने की सोच रहे हैं, जिसके कारण पाकिस्तानी यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें