भारतीय कांसुलेट के बाहर बम विस्फोट . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 मार्च 2012

भारतीय कांसुलेट के बाहर बम विस्फोट .


अफगानिस्तान के जलालाबाद में गुरुवार सुबह भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर जबरदस्त बम विस्फोट हुआ। इसमें कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबर है। इस बारे में अभी अधिक सूचना नहीं मिल सकी है। इसकी जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। 

भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास पर इससे पहले भी 2007, 2008 और 2009 में हमले किए जा चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तालिबान के निशाने पर अमेरिका और भारत के दूतावास हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान में सभी भारतीय अधिकारी सुरक्षित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: