पुजारी का शव पेड़ से लटका मिला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 मार्च 2012

पुजारी का शव पेड़ से लटका मिला.


बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मंदिर के पुजारी का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार माधोपुर दुर्गा मंदिर के पुजारी 25 वर्षीय लाल बहादुर राय गोहीटांड़ स्थित अपने आवास से शुक्रवार शाम को बाजार के लिए निकले थे। 

ग्रामीणों ने शनिवार को पुजारी का शव गोहीटांड़ स्थित एक पेड़ से लटका देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। एक पुलिस अधिकारी ने पुजारी की अन्यंत्र हत्या कर शव को यहां पेड़ से लटकाने की भी आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन प्रारम्भ कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: