CBI का सिकंजा, जगन मोहन पर आरोप तय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 मार्च 2012

CBI का सिकंजा, जगन मोहन पर आरोप तय



सीबीआई ने शनिवार को अवैध संपत्ति मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी और 12 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। सीबीआई ने नामपल्ली आपराधिक न्यायालय परिसर में सीबीआई की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आपराधिक विश्वासघात जैसे आरोप लगाए गए हैं।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के पुत्र और कडप्पा से सांसद जगनमोहन रेड्डी प्रथम अभियुक्त हैं जबकि विजय साई रेड्डी दूसरे अभियुक्त हैं। विजय साई को सीबीआई ने 2 जनवरी को गिरफ्तार किया था। जगनमोहन रेड्डी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में एक अन्य अभियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बी.पी. आचार्य हैं जो कि एम्मार मामले में पहले से ही जेल में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: