Headlines News :
Home » » दानिश कनेरिया पर आजीवन प्रतिबंध.

दानिश कनेरिया पर आजीवन प्रतिबंध.

Written By Kusum Thakur on शनिवार, 23 जून 2012 | शनिवार, जून 23, 2012


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को स्पॉट फिक्सिंग मामले में मर्विन वेस्टफील्ड के साथ लिप्त पाए जाने के चलते शुक्रवार को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया।

कनेरिया के अलावा ईसीबी ने वेस्टफील्ड पर भी पांच साल का प्रतिबंध लगाया है लेकिन वह अपनी सजा के अंतिम दो वर्षों में क्रिकेट खेल सकेंगे। ईसीबी की अनुशासनात्मक समिति ने एक बयान में कहा की हम मानते हैं कि दानिश कनेरिया क्रिकेट के लिए काफी खतरनाक हैं इसलिए हमें अपने खेल को उनकी भ्रष्ट गतिविधियों से बचाने के लिए हर उचित कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि इसी पर चलते हुए हम सर्वसम्मति से यह मानते हैं कि इस संबंध में एकमात्र उचित कदम यही होगा कि इन आरोपों में हम उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दें।

बयान के अनुसार, इसका मतलब है कि आज से ही दानिश कनेरिया को ईसीबी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्रिकेट में खेलने के अलावा संगठन या प्रशासन में भागीदारी से प्रतिबंधित किया जाता है। 

Share this article :

Donate and Support AARYAAVART

Follow US On Facebook

Follow Us On Google+

Follow Us On NetworkBlogs


Popular Posts

 
Support : | Rajneesh K Jha |
Proudly powered by Aaryaavart Media
Copyright © 2009. आर्यावर्त - All Rights Reserved
Template Design by Aaryaavart Media Published by रजनीश के झा