Headlines News :
Home » » सारण में खादी ग्रामोद्योग प्रबंधक की हत्या !

सारण में खादी ग्रामोद्योग प्रबंधक की हत्या !

Written By रजनीश के झा (Rajneesh K Jha) on बुधवार, 27 जून 2012 | बुधवार, जून 27, 2012


बिहार के सारण जिले के मांझाी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात खादी ग्रामोद्योग के भंडार प्रबंधक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मांझी के थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि ताजपुर फुलवरिया स्थित खादी ग्रामोद्योग के भंडार प्रबंधक लाल बाबू राय कार्यालय के ही एक मकान में रहते थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने बुधवार को उनका शव कार्यालय से डेढ़ किलोमीटर दूर घोघा बधार क्षेत्र के एक खेत से बरामद किया। उनकी हत्या गला रेत कर की गई।

अभय ने कहा कि जहां से राय का शव बरामद किया गया, वहां से कुछ ही दूरी पर उनकी चप्पल और चूड़ी के टुकड़े भी बरामद किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Share this article :

Donate and Support AARYAAVART

Follow US On Facebook

Follow Us On Google+

Follow Us On NetworkBlogs


Popular Posts

 
Support : | Rajneesh K Jha |
Proudly powered by Aaryaavart Media
Copyright © 2009. आर्यावर्त - All Rights Reserved
Template Design by Aaryaavart Media Published by रजनीश के झा