Headlines News :
Home » » लड़कियों के जींस पहनने पर हमला की चेतावनी.

लड़कियों के जींस पहनने पर हमला की चेतावनी.

Written By Kusum Thakur on बुधवार, 8 अगस्त 2012 | बुधवार, अगस्त 08, 2012


झारखंड की राजधानी रांची में एक गुमनाम से संगठन द्वारा चिपकाए गए पोस्टरों में लड़कियों और महिलाओं को चेतावनी दी गयी है कि यदि वे अपने घर से जींस पहनकर या बिना दुपट्टा ओढ़े निकली तो उन पर हमला किया जाएगा.

जगह-जगह चिपकाए गए पोस्टरों में जीन्स पहनने वाली लड़कियों पर तेजाब से हमले की धमकी दी गई है. ये पोस्टर झारखंड मुक्ति संघ नाम के संगठन ने चिपकाए हैं. पोस्टरों में लाल स्याही से लड़कियों और महिलाओं को चेतावनी दी गई है कि यदि वे घर से जींस पहनकर या बिना दुपट्टा ओढ़े निकलीं, तो उन पर तेजाब से हमला किया जाएगा.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बताया कि यह कुछ शरारती तत्वों की हरकत हो सकती है तथा दोषियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे शहर के अलबर्ट इक्का चौक, रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर और जॉन स्कूल में ये पोस्टर लगे मिले. इन पोस्टरों के बाद शहर की लड़कियां दहशत में है. आपने अब तक कई फतवों और प्रतिबंध के बारे में सुना होगा लेकिन पहली बार किसी पंचायत ने कुंवारियों लड़कियों के मोबाइल फोन के उपयोग पर पाबंदी लगाई है. 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक पंचायत ने यह फरमान जारी किया है. जिले के लांक गांव में हुई एक पंचायत में यह फैसला सुनाते हुए कहा कि कुंवारी लड़कियों का मोबाइल फोन इस्तेमाल करना गलत है. इससे लड़कियां गलत रास्ते पर जा सकती हैं. पंचायत में मौजूद कई वक्ताओं ने कई ऐसे उदाहरण भी दिए. सोमवार को ढाई घंटे चली इस पंचायत में आसपास के गांव के सभी जातियों के लोग जुटे थे. सबसे मजेदार बात यह रही कि पूरी पंचायत का आयोजन ही सिर्फ मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने के लिए बुलाई गई थी. इसके अलावा पंचायत ने महिला डांसर के ठुमके भी किसी कार्यक्रम में नहीं किए जाने का फरमान सुनाया.

Share this article :

Donate and Support AARYAAVART

Follow US On Facebook

Follow Us On Google+

Follow Us On NetworkBlogs


Popular Posts

 
Support : | Rajneesh K Jha |
Proudly powered by Aaryaavart Media
Copyright © 2009. आर्यावर्त - All Rights Reserved
Template Design by Aaryaavart Media Published by रजनीश के झा