नई राजधानी का शिलान्यास स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर को होगा। ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी (जीआरडीए) इसकी तैयारी में जुट गई है। पहले कोर इंफ्रास्ट्रक्चर का शिलान्यास होगा। जीआरडीए ने कंसलटेंट कंपनी सीइएस को इससे अवगत करा दिया है। पहले फेज का काम एचइसी और कांके में नई राजधानी के निर्माण का प्रस्ताव है। जीआरडीए के अनुसार पहले फेज-1 का काम होगा। इसके लिए एचइसी में 2300 एकड़ जमीन उपलब्ध है।
यहां भूमि की उपयोगिता समेत अन्य बातों पर रूप रेखा तैयार कर ली गई है और अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोर इंफ्रास्ट्रक्चर का शिलान्यास एचइसी क्षेत्र में पहले कोर इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू होगा। इसके तहत क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज-ड्रेनेज व बाउंड्री का काम शुरू होगा। इसका मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शिलान्यास करेंगे। कंपनी को लिखा पत्र जीआरडीए ने इस संबंध में कंसलटेंट कंपनी को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि 15 नवंबर को शिलान्यस की योजना बनी है।
अंतिम रिपोर्ट तैयार कर विभाग को जल्द देने, कंपनी को टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार करने, पुनर्वास व पुनस्र्थापन की व्यवस्था और मार्च 2013 तक होने वाले खर्च पर पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। नई राजधानी के निर्माण की दिशा में धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके बढ़ा जा रहा है। पहले ‘कोर इंफ्रास्ट्रक्चर’ का काम होगा। कंसल्टेंट कंपनी को जल्द फाइनल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

.jpg)


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें