हर हाथ में मोबाइल योजना. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 अगस्त 2012

हर हाथ में मोबाइल योजना.


सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को मोबाइल का तोहफ़ा देने जा रही है. स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले से 'हर हाथ को मोबाइल' योजना का एलान कर सकते हैं. 

योजना का फायदा बड़े पैमाने पर लोगों को मिलेगा और सरकार इस पर खर्च करेगी सात हजार करोड़. सवाल ये है कि क्या सरकार मोबाइल के जरिए चुनाव जीतने की उम्मीद में हैं. स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को प्रधानमंत्री देश के हर बीपीएल परिवार को एक फोन देने का एलान कर सकते है.

बीपीएल परिवार को सरकार एक मोबाइल फोन तो देगी साथ ही 200 मिनट तक लोकल कॉल फ्री की सुविधा मुहैया देगी. सरकार को भरोसा है कि 'हर हाथ में फोन' की उसकी ये योजना इंदिरा गांधी के 'गरीबी हटाओ' नारे जैसी कारगर साबित हो सकती है और इस योजना से आगामी चुनाव में उसे काफी फायदा पहुंचेगा.

सरकार ने योजना आयोग और दूर संचार मंत्रालय को 10 अगस्त तक इस योजना की रूपरेखा तैयार करने का आदेश दिया है ताकि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस योजना का एलान कर सकें. मनमोहन सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से सरकारी खज़ाने पर करीब 7,000 करोड़ की चपत भी लगेगी, लेकिन खबर है कि सरकार इस खर्च को लेकर कतई परेशान नहीं हैं. कृषि विशेषज्ञों ने इस योजना का विरोध किया है और कहा कि यह योजना देश के लिए दुर्भाग्य है.  

कोई टिप्पणी नहीं: