बिहार सरकार के कुशासन के खिलाफ गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी ने जेल भरो अभियान के तहत गिरफ्तारी दी. बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. शिवहर के लोजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की बुधवार शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी.
एसी, डीसी बिल घोटाला और शिवहर में लोजपा अध्यक्ष कि हत्या के खिलाफ लोजपा का जेल भरो अभियान के तहत लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के क्षेत्र हाजीपुर में भी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सरकार के खिलाफ अपनी गिरफ्तारी दी. सुबह से ही लोजपा समर्थक हाजीपुर स्टेशन और सदर प्रखंड में जुट गए और सरकार के खिलाफ जमकर बयानबाजी की. इसके बाद हजारों की संख्या में लोजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे हाजीपुर शहर में सड़क मार्च निकाला. लोजपा कार्यकर्ताओं का जत्था गांधी चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हुई और उसके बाद लोजपा कार्यकर्ताओं ने नगर थाने में गिरफ्तारी दी.
नगर थानाध्यक्ष के अनुसार तक़रीबन दस हजार लोजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समक्ष अपनी गिरफ्तारी दी.सभी कार्यकर्ताओं को अक्षयवट राय स्टेडियम में रखा गया है.

.jpg)


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें