नरकटियागंज (बिहार) की खबर (12 अगस्त ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 अगस्त 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (12 अगस्त )


फरार विवाहिता गिरफ्तार

शिकारपुर पुलिस को विगत रात्री पुरैनिया गांव से प्रेमी के साथ फरार एक विवाहिता को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मिली खबर के अनुसार मानपुर थाना अंतर्गत भुतहवा गांव के अच्छेलाल राम की पत्नी प्रभावती देवी का अवैध सम्पर्क रामनगर थाना अंतर्गत सीगड़ी बहुअरी गांव निवासी नन्दलाल राम के साथ शादी के पूर्व से था। जिसके कारण नन्दलाल राम का आना जाना अच्छेलाल राम के घर हमेशा होता था। इसकी जानकारी प्रभावती के पति अच्छेलाल को नहीं थी और इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर शादीशुदा महिला प्रभावती देवी विगत 8 अगस्त 2012 को नन्दलाल के साथ फरार हो गयी। नन्दलाल प्रभावती को लेकर शिकारपुर थाना अंतर्गत पुरैनिया गांव में अपने रिश्तेदार अनवत राम के यहां छुपा था। महिला के परिजनों द्वारा इसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को दी गयी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये शिकारपुर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में अवर निरिक्षक रामनाथ प्रसाद, ओमप्रकाश, जीतेन्द्र कुमार, एएसआई श्यामलाल कुमार सहित अन्य पुलिसर्किर्मयों ने पुरैनिया गांव में छापेमारी करके फरार महिला प्रभावती तथा उसके प्रेमी नन्दलाल को गिरफ्तार कर शिकारपुर थाना लाया गया जहां मामले में पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुये प्रभावती को उसके पिता रामनगर थाना अंतर्गत बेलवा निवासी भुनेश्वर राम को सौपनें की दिशा में कार्रवाई की जा रही है साथ हीं प्रेमी नन्दलाल से पुलिस पुछताछ कर रही है।

बीडीओ से एसडीओ ने मांगा जवाब,बीडीओ ने की अवहेलना

विगत 28 जुलाई 2012 को बेखौफ हमलावरों द्वारा राष्ट्रीय सहारा के स्थानीय पत्रकार राजेश कुमार पर किये गये जानलेवा हमले को लेकर लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव ई0 नौशाद अहमद ने पत्रांक 22सी/12 दिनांक 30 जुलाई 2012 को अनुमण्डल पदाधिकारी महमुद आलम को ज्ञापन देते हुये पत्रकार पर हमले की घटना की तिखी निन्दा की थी इस मामले में संलिप्त तथा हमलावरों के साथ बीडीओ बी0 बी0 निराला के सांठ गांठ होने को लेकर कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। ई0 नौशाद ने पत्रकार राजेश कुमार पर जानलेवा हमले को लेकर हमलावरों की गिरफ्तारी अविलम्ब सुनिश्चित करने तथा बीडीओ बी0 बी0 निराला के कार्यकाल में इंदिरा आवास योजना, पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं में हुये अनियमितताओं व गडबडीयों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की थी अन्यथा आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी थी जिसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीआईजी, एसपी, एसडीपीओ व शिकारपुर थानाध्यक्ष को भी भेजा गया था। जिसको लेकर एसडीएम महमुद आलम ने बीडीओ बी0 बी0 निराला से ज्ञापांक 367 दिनांक 1 अगस्त 2012 के माध्यम से इस पूरे प्रकरण को लेकर अविलम्ब स्पष्टीकरण मांगा था। अगर जानकारों की माने तो करीब 10 दिन गुजरने के पश्चात भी बीडीओ द्वारा एसडीएम के निर्देशों की अवहेलना कर अभी तक स्पष्टीकरण नहीं सौंपा गया है।

तीन लाश एकबार जली मातम का माहौल

शुक्रवार के दिन नदी में डुबने के दौरान हुये 3 युवकों की मौत को लेकर तीनों युवको का अंतिम संस्कार एक साथ शुक्रवार की देर रात्रि चीनी मिल समीप हरबोडा नदी के घाट पर किया गया। शहर में पहली बार 3 युवकों की चिताओं को आग देने के दौरान भारी संख्या में शहर के लोग मौजुद रहें तथा मृतको के परिजनों को संतावना देने का काम करते देखे गये। वहीं मृतक के परिजनों का अपने घर के चिराग को बृझने को लेकर काफी मर्माहत दिखे। वहीं मृतकों के घर पर देर रात तक चीख-चित्कार की आवाज गुंजती रही और आस पास के मुहल्लेवासियों सहित सगे संबंधी संतावना देने के प्रयास में लगे रहे। इस हृदयबिदारक घटना को लेकर शरवासी भी काफी गमगीन दिखें। मृत युवकों में शामिल अस्पताल चौक निवासी कन्हैया पासवान के पुत्र रितेश पासवान, सुमन विहार निवासी उमेश जायसवाल के पुत्र रोहित कुमार तथा कृषि बाजार समिति रोड निवासी अशोक गुप्ता के पुत्र बिट्टु कुमार को मुखाग्नि उनके पिता ने दी। विदित हो कि शुक्रवार को दोपहर 1 बजे शहर से पश्चिम धुमनगर स्थित हरबोडा नदी में 4 युवक स्नान करने के दौरान डुबने लगे जिसको देख धुमनगर पंचाय के ग्रामीणों सहित वार्ड सदस्य कुशहर चौधरी के अथक प्रयास से प0 नागेन्द्र तिवारी चौक निवासी राजेश तिवारी के 14 वर्षीय पुत्र रौनक को नदी में डुबने से बचा लिया। शेष तीनों युवकों की मौत नदी में डुबने से हो गयी। जहां मौके पर उपस्थित धुमनगर गांव के मछुआरे बन्हु बीन, जादोलाल, विक्रम चौधरी सहित अन्य लोगों के सहयोग से तीनों युवको का शव नदी से निकाल लिया गया था। हालांकि इस घटना के दौरान प्रशासनिक विफलता पूरी तरह देखने को मिली जिससे लोगों के आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिले हीं शिकारपुर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह, अंचल अधिकारी अवध किशोर ठाकुर सदल बल तो पहुंच गये लेकिन घंटो बाद भी वरीय अधिकारीयों के नहीं पहुंचने को लेकर लोगों में प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर लोगों मंे आक्रोश पनपने लगा था लेकिन देर संध्या एसडीएम महमुद आलम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इधर देर रात्रि अंतिम संस्कार के दौरान लोजपा दलित सेना के जिला अध्यक्ष कुष्णा पासवान, पूर्व विधायक सुबोध पासवान, पूर्व वार्ड पार्षद संतोष राज, कन्हैया प्रसाद, प्रभु आर्य, चन्द्रशेखर उर्फ टुन्नु, लड्डु साह, ओमप्रकाश राउत, भरत जी, देवनाथ गुप्ता सहित सैकडों की तदाद में शहरवासी मौजुद रहे।

मारपीट कर महिला का सिर फोड़़ा

शहर के ब्लॉक रोड बरवा निवासी चॉंद तारा इसरातखातून ने गोधन कंकड,नन्दू कंकड,विपिन कंकड,बीरबल कंकड और झक्की कंकड पर शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने और घर में घुसकर गाली गलौज करने का इल्जाम लगाते हुए शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दरख्वास्त दिया है।इस बावत सूत्र बताते है कि चांदतारा और उसके शौइरशादखाना खाकर सड़क पर टहल रहे थे इस दौरान शराबमें नशे में धुत गोधन कंकड  ने उसे चांदतारा केा पकडना चाहा तो म.इरशाद ने उसे डॉंट कर भगा दिया तो वे भागने में सफल रहे।उसके बाद उपर्युक्त सभी ने अंख्वा जमुनियानउंत निवासी धारदार हथियार से लैैश हो कर सबको पिटा तब जाकर आवेदिका ाकी शास मदिना खातून को इस दौरान  लाठी मार सिर उपर्युक्त आरोपियो ने फोड़ दिया और अन्य को मारपीट कर छोड दिया। लेकिन  ण्ुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया है।घायचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया है।घायल मदिना खातून का इलाज सरकारी अस्पताल नरकटियागंज में किया गया। हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से वे मदिना और उसके परिजनो केा धमकी दे रहे है। 


(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: