बिहार के शिवहर जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला अध्यक्ष की अज्ञात लोगों ने बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है और हमलावर अब तक फरार हैं। पुलिस के अनुसार शिवहर-सीतामढ़ी मार्ग पर रसीदपुर पुल के समीप पहले से ही घात लगाए लोगों ने अध्यक्ष संजय पांडेय को उस समय गोली मार दी जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से पांडेय को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मुजफ्फरपुर ले जाने को कहा। इलाज के दौरान श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में उनकी मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से शिवहर में लोजपा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं में आक्रोष व्याप्त है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें