सुधार के नाम पर लूट हो रही है : ममता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 सितंबर 2012

सुधार के नाम पर लूट हो रही है : ममता


 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सुधारों के नाम पर लूट हो रही है। ममता ने फेसबुक पर शनिवार को लिखा, "सुधार लोगों का विकास करने के लिए होते हैं। लेकिन आज एक चलन आ गया सुधारों के नाम पर जन विरोधी निर्णय लिया जा रहा है। सुधारों एवं आम आदमी के नाम पर लूट जारी है।"


ममता ने आर्थिक सुधारों के नाम पर ही संप्रग सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। तृणमूल प्रमुख की यह टिप्पणी दिल्ली के लिए रवाना होने वाले दिन की है जहां पर वह पार्टी द्वारा मल्टीब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के विरोध में होने वाली रैली में भाग लेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: