Headlines News :
Home » » मोदी पर आतंकी हमले की आशंका.

मोदी पर आतंकी हमले की आशंका.

Written By Kusum Thakur on बृहस्पतिवार, 13 सितम्बर 2012 | बृहस्पतिवार, सितम्बर 13, 2012


मुस्लिम विरोधी नेता माने जाने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आतंकी संगठन लश्कर के हमले की आशंका जताई गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने गुजरात में आतंकी हमले का अलर्ट जारी करते हुए राज्य सरकार को सावधान किया है। एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए गए इनपुट में बताया गया है कि गुजरात में हाल ही में 4-5 आतंकियों ने प्रवेश किया है और यह राज्य में दहशत फैलाने की फिराक में हैं। 

युवा मतदाताओं को प्रभावित करने के मकसद से शुरू की गई मोदी की विवेकानंद यात्रा आज नवसारी जिले के गांव में निकाली जाएगी। इस दौरान उनकी सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालांकि पहले से भी उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद इनकी सुरक्षा में चेतक कमांडो भी लगाए गए हैं। एजेंसियों ने आगाह किया है कि मोदी की रथ यात्रा के दौरान उनकी रैली पर लश्कर का आतंकी हमला हो सकता है। आतंकी संगठन पिछले करीब एक महीने से गुजरात में हमले की योजना बना रहा है। मंगलवार रात को लीबिया और मिस्र में हुए आतंकी हमलों के बाद गुजरात में हमले की आशंका और गहरा गई है। इससे पहले भी खुफिया एजेंसियों ने नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को आगाह किया था लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान यह अलर्ट पहली बार जारी किया गया है।

गौरतलब है कि दो महीने बाद गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। युवाओं को लुभाने के लिए मोदी की रथ यात्रा मेहसाणा जिले के बहुचराजी से शुरू हो गई है।
Share this article :

1 comments:

आशा जोगळेकर ने कहा…

Gujrat sarkar ko sawdhan rahane kee jaroorat hai.

Donate and Support AARYAAVART

Follow US On Facebook

Follow Us On Google+

Follow Us On NetworkBlogs


Popular Posts

 
Support : | Rajneesh K Jha |
Proudly powered by Aaryaavart Media
Copyright © 2009. आर्यावर्त - All Rights Reserved
Template Design by Aaryaavart Media Published by रजनीश के झा