नाम के भ्रम में निर्दोष को जेल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 सितंबर 2012

नाम के भ्रम में निर्दोष को जेल.


बिहार के नवादा में नाम के भ्रम की वजह से पुलिस ने एक निर्दोष व्यक्ति को जेल भेज दिया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम)  समक्ष नवादा पुलिस ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि पटना के मसौढी के रामबालक मोची के बदले नवादा के रजौली निवासी रामबालक यादव उर्फ बालो यादव को गिरफ्तार कर लिया और दो महीने तक जेल में रखा. बाद में छानबीन में सचाई का पता चला. 
     
रोह थानांतर्गत शस्त्र और विस्फोटक कानून के वर्ष 2009 के मामले में नवादा पुलिस ने जुलाई 2012 में नाम के भ्रम के कारण गलती से यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल में रखा. 
     
अदालत के समक्ष पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी गलती मानी है. अदालत ने जांच अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया. 

कोई टिप्पणी नहीं: