राहुल दो दिवसीय झारखण्ड दौरे पर रांची पहुंचे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 सितंबर 2012

राहुल दो दिवसीय झारखण्ड दौरे पर रांची पहुंचे

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मंगलवार अपराह्न् राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष में भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने झारखण्ड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा गोल चक्कर के पास राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की कोशिश की। 

पुलिस ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कदम का विरोध किया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान भाजपा का एक कार्यकर्ता डंडे के वार से घायल हो गया। भाजपा कार्यकर्ता बिरसा गोल चक्कर पर तब पहुंचे, जब गांधी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। राहुल बुधवार को बोकारो जाएंगे, जहां वह पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: