तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष का इस्तीफा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 सितंबर 2012

तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष का इस्तीफा


 तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष डी. जयकुमार ने शनिवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। तमिलनाडु विधानसभा के सचिव ए. एम. पी. जमालुद्दीन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जयकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 29 सितम्बर से प्रभावी होगा। 


बयान में कहा गया कि जब तक विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली रहेगा तब तक उपाध्यक्ष पी. धनपाल कामकाज देखेंगे।इस्तीफे के कारणों के लिए जब जयकुमार से संपर्क साधा गया तो वह उपलब्ध नहीं हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: