मिट्टीतेल ले जा रही मालगाड़ी के 16 डिब्बे खाक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

मिट्टीतेल ले जा रही मालगाड़ी के 16 डिब्बे खाक


उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के जरवल रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ किलोमीटर दूर मिट्टी का तेल लेकर जा रही मालगाड़ी के लगभग 16 डिब्बे जलकर नष्ट हो गए, जिसके चलते वाराणसी-बिहार की तरफ रेल यातायात ठप हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ से बेतालपुर (बिहार) जा रही वीटीपीएन 49 के इंजन सहित 4 बोगियों के सुबह तीन बजे के लगभग पटरी से उतर जाने के कारण आग लग गई।

श्रीवास्तव ने बताया कि मिट्टी का तेल लेकर जा रही इस मालगाड़ी के 16 डिब्बे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इसके चलते लगभग एक दर्जन ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं और चार यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी लगने पर लखनऊ और बहराइच से लगभग आधा दर्जन अग्निशमन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम चल रहा है। श्रीवास्तव ने बताया कि डाउन दिशा की तरफ लगभग 150 मीटर और अप दिशा की तरफ लगभग 50 मीटर तक रेल पटरियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी में 49 डिब्बे थे, जिनमें मिट्टी का तेल भरा हुआ था। इस बीच, पूर्वोतर रेलवे के महाप्रबंधक वी रामचंद्रन ने इस घटना की मुख्य संरक्षा आयुक्त से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि उम्मीद है कि देर शाम तक लखनऊ-गोरखपुर के बीच अवरूद्व हो गए यातायात को बहाल कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: