विस्फोटक पदार्थ के साथ नक्सली गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 दिसंबर 2012

विस्फोटक पदार्थ के साथ नक्सली गिरफ्तार.


बिहार के गया में पुलिस ने विस्फोटक के साथ नक्सली सबजोनल कमांडर और दो अन्य को हिरासत में लिया है. बिहार के गया जिले के गुरुआ थाना अंतर्गत देवकली गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक स्वयंभू सबजोनल कमांडर को शनिवार देर शाम विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने आज बताया कि गिरफ्तार माओवादी का नाम सकिंदर पासवान है और उसके साथ देवकली गांव से दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों का संबंध भी माओवादी संगठन से है या नहीं इस बारे में पता लगाया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं: