केजरीवाल का शीला के आवास पर धरना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

केजरीवाल का शीला के आवास पर धरना

अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और कई अन्य लोग दक्षिण दिल्ली के एक इलाके में मकानों को गिराने का विरोध करते हुए शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास के पास धरने पर बैठ गए। शीला के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास के पास करीब सौ लोग शाहीनबाग में मकानों को तोड़ने के विरोध में सुबह सात बजे से जुटना शुरू हो गए थे, जबकि इसके एक घंटे बाद केजरीवाल वहां पहुंचे।

किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने जनपथ मार्ग की ओर एक तरफ अवरोधक लगाए। इसी मार्ग से शीला के आवास के लिए प्रवेश होता है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। केजरीवाल ने कहा कि जिस जमीन पर ये लोग रह रहे हैं वह इन्हीं की जमीन है, इनके पास इसके दस्तावेज हैं। लेकिन यह अनाधिकृत है क्योंकि आपको मानचित्र सरकार द्वारा पास कराना होता है। उन्होंने कहा कि लेकिन चार अक्तूबर 2010 को सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि 1600 कालोनियों को नियमित किया जाएगा, यह कालोनी भी उसमें शामिल थी। लेकिन इसके बावजूद 500 घरों को ढहा दिया गया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि पास के कई शोरूम को नहीं गिराया गया। उन्होंने कहा कि हम शीला से मिलने का समय मांग रहे थे जो नहीं दिया गया। हम यहां सरकार से भिड़ने नहीं बल्कि केवल धरने पर बैठने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: