भारतीय मुक्केबाजी महासंघ निलम्बित ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ निलम्बित !


अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने शुक्रवार को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) को अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया। एआईबीए ने यह फैसला आईएबीएफ के चुनावों में सम्भावित धांधली के आरोप के तहत लिया है। महज दो दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने इसी तरह की कार्रवाई करते हुए भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को निलम्बित किया है। एआईबीए को लगता है कि नवनियुक्त आईओए अध्यक्ष अभय चौटाला ने आईएबीएफ के चुनावों में गड़बड़ी की है। 


एआईबीए ने जारी बयान में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) पर लगाए गए निलम्बन के बाद एआईबीए के कार्यकारी समिति ने छह दिसम्बर, 2012 को भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) को अस्थायी रूप से निलम्बित करने का फैसला किया है।



जारी बयान के मुताबिक, "अस्थायी रूप से निलम्बन इसलिए भी है क्योंकि एआईबीए को पता चला है कि आईएबीएफ के हालिया चुनाव में सम्भावित धांधली हुई है। एआईबीए अब चुनाव की जांच करेगा। विशेषकर आईओए अध्यक्ष और आईएबीएफ के पूर्व अध्यक्ष के बीच आईएबीएफ चुनाव में राजनीतिक सांठगांठ की भी जांच की जाएगी। " उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में चौटाला के करीबी रिश्तेदार और राजस्थान से बीजेपी विधायक अभिषेक मटोरिया को आईएबीएफ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: