एशिया की सबसे 'सेक्सी' महिला हैं प्रियंका चोपड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

एशिया की सबसे 'सेक्सी' महिला हैं प्रियंका चोपड़ा

 प्रियंका चोपड़ा 

हिन्दी सिनेमा की दिलकश अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में एशिया की सबसे आकर्षक (सेक्सी) महिला चुना गया है। साप्ताहिक पत्रिका ‘ईस्टर्न आई’ की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार 30 साल की प्रियंका ने करीना कपूर और कैटरीना कैफ को पीछे छोड़ दिया।

पत्रिका ने कहा, ‘‘प्रियंका चोपड़ा शीर्ष स्थान पर रहीं, जबकि करीना कपूर दूसरे और कैटरीना कैफ तीसरे स्थान पर रहीं।’’ इस पर प्रियंका ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं। कौन इस तरह का खिताब नहीं चाहेगा। जिन लोगों ने मेरे लिए वोट किया, उन सबका आभार।’’ पत्रिका के संपादक असजद नजीर ने कहा, ‘‘प्रियंका का 2012 में अपने प्रशंसकों के साथ ऑनलाइन जुड़े रहना उनके पक्ष में गया और इससे उनके प्रशंसकों का आधार भी बढ़ा। इसीलिए वह कई बड़े सितारों को मात देने में कामयाब रहीं।’’

इस बार के सर्वेक्षण में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों का उभरकर सामने आना है। सीरियल ‘एक हजार में मेरी बहना है’ की अभिनेत्री निया शर्मा सबसे आकर्षक महिलाओं की सूची में पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि क्रिस्टल डिसूजा को नौंवा स्थान मिला। एशिया की सबसे आकर्षक महिलाओं की इस सूची में दृष्टि धामी (12), सानया ईरानी (13), कृतिका कामरा (19), जेनिफर विंगर (21), यशस्त्री मासुरकर (24) और आशा नेगी (32) शामिल रहीं। ये सभी छोटे पर्दे के चर्चित चेहरे हैं।

असजद ने कहा, ‘‘शीर्ष 50 में कई टीवी अभिनेत्रियों के जगह बनाने से लगता है कि अब भारत में सिर्फ बॉलीवुड का ही वर्चस्व नहीं रहा। दुनियाभर में टेलीविजन लोगों की जिंदगी में बड़ी भूमिका निभा रहा है।’’ इस सूची में कई दूसरी नामी अदाकाराएं भी शामिल रहीं। दीपिका पादुकोण को चौथा, बिपाशा बसु को छठा, सोनम कपूर को सातवां, डायना पेंटी को 15वां और ऐश्वर्य राय बच्चन को 16वां स्थान मिला।

कोई टिप्पणी नहीं: