लालच ने खिलाड़ियों को फंसाया : श्रीनिवासन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 मई 2013

लालच ने खिलाड़ियों को फंसाया : श्रीनिवासन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने रविवार को कहा कि लालच के कारण राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी आज मुसीबत में पड़े हैं। अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड इस मामले में जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और अगर पकड़े गए खिलाड़ी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्पॉट फिक्सिंग मामले को लेकर बीसीसीआई की कार्यकारिणी की आपात बैठक के बाद श्रीनिवासन ने यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड इस मामले में जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को हरसम्भव मदद पहुंचाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अदालत अगर इन खिलाड़ियों को बरी भी कर देती है तो भी बीसीसीआई इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।


श्रीनिवासन ने कहा, "हमने स्पॉट फिक्सिंग मामले पर चर्चा की। मैं तो बस इतना कहना चाहूंगा कि आज जो खिलाड़ी पुलिस गिरफ्त में हैं, वे अपनी लालच के कारण फंसे हैं। वे अगर दोषी पाए गए तो हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।"  "अदालत इन्हें माफी भी कर दे तो भी हम इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इन खिलाड़ियों ने लीग का नाम बदनाम किया है। हम यह भी कहना चाहते हैं कि इस मामले में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को हरसम्भव मदद पहुंचाई जाएगी।"


उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार देर रात राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के तीन खिलाड़ियों-शांताकुमारन श्रीसंत, अजीत चंदेला और अंकित चव्हाण को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया। इस मामले में गुरुवार को 11 सटोरिये भी दबोचे गए। इन सबको गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने इन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।


इन खिलाड़ियों ने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकर कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच के दौरान इस मामले में मुम्बई अंडरवर्ल्ड का हाथ होने का संकेत मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं: