संजय दत्त ने येरवदा जेल में सरेंडर करने की इजाजत मांगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 मई 2013

संजय दत्त ने येरवदा जेल में सरेंडर करने की इजाजत मांगी.


 संजय दत्त सीधे जेल में ही सरेंडर करना चाहते हैं। उन्होंने जान का खतरा बताते हुए टाडा कोर्ट से अनुरोध किया है कि उन्हें सीधे पुणे की येरवदा जेल में सरेंडर करने की इजाजत दी जाए। इससे पहले सरेंडर करने के लिए और मोहलत पाने की उनकी आखिरी कोशिशें भी बेकार साबित हो गईं। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 2 निर्माताओं की अर्जी पर सुनवाई के दौरान कह दिया कि संजय दत्त को सरेंडर के लिए और वक्त नहीं दिया जा सकता है। उन्हें 16 मई तक सरेंडर करना ही होगा।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 21 मार्च को गैरकानूनी रूप से हथियार रखने के लिए के संजय दत्त की सजा बरकरार रखी था। कोर्ट ने संजय दत्त को 5 साल कैद की सजा सुनाई थी। संजय पहले 18 महीने जेल में रह चुके हैं। अब उन्हें जेल में साढ़े तीन साल की और सजा काटनी है। लेकिन, दत्त ने अपनी निर्माणाधीन फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के लिए कुछ वक्त मांगते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें समर्पण करने के लिए 4 हफ्ते की मोहलत दी थी।

इसके बाद संजय दत्त से जुड़े दो फिल्म निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उनके लिए कोर्ट से थोड़ा और वक्त मांगा, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। आखिर हर कोशिश करके हार जाने के बाद संजय दत्त ने जेल जाने के लिए खुद को तैयार कर लिया। दत्त ने अनुरोध किया है कि उन्हें विशेष अदालत के बदले सीधे पुणे की येरवदा जेल में सरेंडर करने की इजाजत दी जाए। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि उन्हें कट्टरपंथी तत्वों से जान का खतरा है। संजय दत्त ने आशंका जताई है कि कोर्ट में सरेंडर के दौरान उन पर हमला हो सकता है। सीबीआई इस बारे में अपना जवाब दाखिल करेगी। मामले की सुनवाई अब बुधवार को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: