सोसल साइट से नाराज हैं शाहरुख - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 मई 2013

सोसल साइट से नाराज हैं शाहरुख


सुपर स्टार शाहरुख खान ट्विटर पर वापस नहीं लौटे हैं और हाल ही में गायक मीका सिंह को कोई संदेश नहीं भेजा है। सूत्र के मुताबिक, 47 वर्षीय शाहरुख ने 9 जून से ट्विटर पर कुछ नहीं लिखा है। शुक्रवार को मीका का ट्विटर पर संदेश था कि शाहरुख ने उन्हें लिखा है, "मैं शाहरुख हूं मैं चाहता हूं कि कृपया वापस आ जाएं!" लेकिन शाहरुख के करीबी एक सूत्र ने स्पष्ट किया कि वह ट्विटर पर वापस नहीं आए हैं और वह संदेश किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा था।

शाहरुख के करीबी दोस्त और 'ओम शांति ओम' के मुश्ताक शेख ने भी यही बात कही। उन्होंने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि शाहरुख ने ट्विट नहीं किया है। वह जब चाहेंगे तब वापस आएंगे।" शेख ने लिखा कि ट्विटर पर शाहरुख के 9 जून के संदेश से आभास होता है कि जिस तरह से सोशल साइट लोगों को गलत तरीके से प्रभावित कर रही है, उससे वह दुखी हैं। उन्होंने लिखा था, "दुख की बात है, नेट पर मैं कट्टर राष्ट्रवाद, धार्मिक असहिष्णुता के बारे में पढ़ता रहता था और मुझे लगता था कि यहां (ट्विटर) संकीर्णता नहीं होगी लेकिन ऐसा नहीं है।"

कोई टिप्पणी नहीं: