झारखंड मे वैकल्पिक सरकार पर फैसला करेगी कांग्रेस. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2013

झारखंड मे वैकल्पिक सरकार पर फैसला करेगी कांग्रेस.


झारखंड में जुलाई में विधानसभा चुनाव होने के बारे में जारी चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने कहा है कि वह एक हफ्ते में यह तय करेगी कि राज्य में वैकल्पिक सरकार के गठन का प्रयास किया जाए या ताजा जनादेश के लिए आगे बढ़ा जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड मामलों के प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि इस मुद्दे पर एक हफ्ते में निर्णय किया जाएगा। इस मुद्दे पर राज्य पार्टी इकाई की राय बंटी हुई है। झारखंड में पिछले जनवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

अहमद की यह टिप्पणी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय आई है जब राज्य से पार्टी के अनेक विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व पर दबाव बना रहे हैं।  विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बुधवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। राज्य में कांग्रेस के ज्यादातर नेता वैकल्पिक सरकार के गठन के पक्ष में हैं लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनिच्छा के चलते अब तक वैकल्पिक सकार का प्रयास परवान नहीं चढ़ पाया है।

राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 13 विधायक हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 18 और झारखंड विकास मोर्चा के 11 और राजद के पांच विधायक हैं। इसके अलावा आजसू के छह, जदयू के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: