व्रिकम पंडित जेएम फाइनेंशियल के बैंकिंग उप्रकम की अगुवाई करेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2013

व्रिकम पंडित जेएम फाइनेंशियल के बैंकिंग उप्रकम की अगुवाई करेंगे


सिटीग्रुप के पूर्व प्रमुख व्रिकम पंडित जेएम फाइनेंशियल के प्रस्तावित बैंकिंग उप्रकम की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा वह इस वित्तीय सेवा फर्म में रणनीतिक निवेश भी करेंगे।

भारत में जन्मे पंडित जेएम फाइनेंशियल में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए कभी अपने कारोबार सहयोगी रहे हरि अय्यर एंड एसोसिएट्स से हाथ मिलाएंगे। इसके तहत वे 45 करोड़ रुपये मूल्य के वारंट खरीदेंगे।

पंडित की जेएम फाइनेंशियल की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) में निवेश की योजनाएं भी हैं। जेएम फाइनेंशियल अपने प्रस्तावित बैंकिंग उप्रकम के लिए पंडित को गैर कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करेगी। बयान के अनुसार पंडित तथा हरी अय्यर के पास प्रस्तावित बैंक में शेयर खरीदने का अधिकार होगा।

पंडित के अनुसार उनका भारत के दीर्घकालिक वृद्धि परिदृश्य में भरोसा है। जे एम फाइनेंशियल देश की जरूरतों के हिसाब से बैंकिंग व वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: