आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले आडवाणी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 जून 2013

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले आडवाणी


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत से उनके दफ्तर में मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, आडवाणी और भागवत की मुलाकात आरएसएस के दफ्तर में करीब 45 मिनट चली। भागवत से मुलाकात के लिए आडवाणी उनके दफ्तर पहुंचे।


आडवाणी और भागवत की मुलाकात बुधवार को ही होने वाली थी। लेकिन आडवाणी ने संदेश भिजवाया था कि वह 'बीमार' हैं, जिसके बाद यह मुलाकात नहीं हो पाई। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनाव के लिए भाजपा की प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा देने वाले आडवाणी को मनाने में भागवत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: