केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल आज शाम को संभव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जून 2013

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल आज शाम को संभव

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में सोमवार शाम को फेरबदल कर सकते हैं। राष्ट्रपति भवन में शाम 5.30 बजे आयोजित समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और तृणमूल कांग्रेस के सरकार से अलग होने तथा कांग्रेस के मंत्रियों- पवन कुमार बंसल, अश्विनी कुमार, सी. पी. जोशी और अजय माकन के इस्तीफे से मंत्रिमंडल में कई स्थान रिक्त हुए हैं। बंसल ने अपने एक रिश्तेदार का नाम रिश्वत मामले में आने के बाद रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था, जबकि अश्विनी कुमार ने कोयला ब्लॉक आवंटन पर सीबीआई रिपोर्ट में हस्तक्षेप के आरोप को लेकर कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।

वहीं, जोशी और अजय माकन को राजस्थान व दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसके कारण उन्होंने क्रमश: सड़क परिवहन मंत्री और आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। सूत्रों का कहना है कि श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को रेल मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि राजस्थान से कांग्रेस के नेता शीष राम ओला को सड़क परिवहन मंत्री बनाया जा सकता है।

राजस्थान की एक अन्य सांसद गिरिजा व्यास को आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली मीनाक्षी नटराजन को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसके अतिरिक्त बीरेंद्र सिंह को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है, जिन्होंने कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी के पद से इस्तीफा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: