नरकटियागंज (बिहार) की खबर (17 जून ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जून 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (17 जून )

आरपीएफ एसोशिएसन के अध्यक्ष आरए पंडित का नरकटियागंज में योगदान

नरकटियागंज, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नरकटियागंज मंे सअनि. आर.ए.पंडित ने एक बार फिर योगदान दे दिया है। इसके साथ ही उन्होने रेलवे एक्ट के तहत 8 लोगों को हिरासत में लिया और अनबुक्ड माल भी पकड़ा। उल्लेखनीय है कि श्री पंडित अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल एसोशिएसन के समस्तीपुर मंडल के अध्यक्ष हैं। उनके नरकटियागंज में योगदान के उपरान्त अवैध भेण्डरों का दबदबा अब कम हो जाएगा। आर ए पंडित के नरकटियागंज आने के बाद रसुब के जवानों में आत्मबल बढा है। उन्होंने बताया कि रेसुब के जवान रेलवे की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराये प्रशासन, अन्यथा आन्दोलन: युवा जद यु

नरकटियागंज, युवा जद यु के नगर अध्यक्ष जावेद अख्तर ने अनुमण्डल पदाघिकारी को आवेदन देकर हरदीटेढा मंदिर के पास स्थित सरकारी जमीन की खरीद फरोख्त पर अफसोस का इजहार करते हुए मामले की जाँच की अपील की है अन्यथा अतिक्रमण मुक्त नहीं होने की दशा में 19 जुन 2013 के उपरान्त आन्दोलन करने का ऐलान किया है।  युवा जद यु क धनन्जय कुमार दूबे, गौरव कुमार शरण, इसफान खान, संदीप कुमार, मुन्ना मिश्र, धर्मेन्द्र चैधरी एवं कमल किशोर तिवारी ने जावेद के आवेदन पर अपनी सहमति व्यक्त किया हैं

नरकटियागंज व गौनाहा में छात्र जद यु व जद यु कार्यकर्ताओं ने पटाखा छोड़ा

नरकटियागंज, एनडीए में शामिल जद यु ने भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया है। रविवार को नरेन्द्र मोदी के नाम पर उपजे विवाद का पट्टाक्षेप करते हुए, जनता दल यु ने भाजपा से अपना 17 वर्ष पुराना नाता तोड़ लिया। एनडीए गठबंधन से अलग होने पर स्थानीय जद यु नेताओं ने महात्मा गाँधी पथ नरकटियागंज में पटाखे छोड़े और मिठाइयाँ बाँटी। पटाखा छोड़ने वालों में राजन मिश्र, मनौवर आलम, जय किशुन ठाकुर, एहसान अली अंसारी, भागीरथ राम, मो. फारूख, शाहनवाज रिजवान और राॅकी सिंह मुख्य है। जद यु के प्रांतीय नेता राजन मिश्र और मनौवर आलम ने कहा कि भाजपा के लोग संयम बरते और सशक्त विपक्ष की भमिका निभाएं। दूसरी ओर गौनाहा स्टेट बैंक के पास छात्र जद यु द्वारा भाजपा से अलग होने की खुशी में पटाखा छोड़ा। छात्र जद यु के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब नीतीश कुमार खुलकर काम कर सकते है। पहले गठबंधन धर्म का पालन करने के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो सके थे। जिलाध्यक्ष छात्र जद यु सन्नी कुमार जायसवाल के इस कार्यक्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष गंभीर राज, जिला महासचिव गुडडू राज, पंकज राज,संजय कुमार, नौशाद आलम, सोनू कुमार, ओमप्रकाश चैधरी व अन्य शामिल हुए।

गाँजा बरामद व तस्कर गिरफ्तार

नरकटियागंज, अनुमण्डल के पचरौता बाॅर्डर आउट पोस्ट पर तैनात एसएसबी के जवानों ने सीमास्तंभ संख्या 428/68 के पास गाँजा तस्करों से कुल 62 किलोग्राम गाँजा बरामद करने में कामयाबी हासिल की। एसएसबी के सूत्रो के मुताबिक सीमा पर जवान मुस्तैद है। तस्करों की गतिविधियों पर चैकस निगाहे है, सीमा पर तस्करी रोकने में एसएसबी काफी सफल रहा है। उधर एसएसबी की चैकसी को धत्ता बताते हुए, गाँजा तस्कर भिखनाठोरी के रास्ते रेलगाड़ी में सवार हो गया। उसके बाद भिखनाठोरी के जवानों ने रेलगाड़ी में सवार जब्बार मियाँ से दो किलोग्राम गाँजा बरामद किया। बगहा का रहने वाला जब्बार भिखनाठोरी बाॅर्डर पार तो कर गया लेकिन रेलवे के पास चैकस एसएसबी के जवानों ने उसे धर दबोचा और रेल पुलिस के हवाले कर दिया।

स्वदेशी के प्रति जागरूकता को लेकर आर्य समाज का राष्ट्र निर्माण रथ गाँव में

नरकटियागंज, स्थानीय शहर के आर्य समाज मंदिर में आर्य राष्ट्र निमार्ण रथ का भव्य स्वागत किया गया। एक दिन विलम्ब से पहुँचे रथ के रथी आचार्य विवेकानन्द शास्त्री ने कहा कि देश के किसानो व आम लोगो में स्वदेशी के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गयी है। आर्य समाज सरस्वती विहार दिल्ली से निकली यह यात्रा, देशवासियों से देशी उत्पादों पर निर्भरता बढाने के ख्याल से पूरे राष्ट्र का भ्रमण करेगी। स्वदेशी उत्पाद व खाद्य पदार्थाे पर निर्भरता बढाने के लिए आर्य समाज ने गाँव स्तर पर नयी समितियों का निर्माण किया है। जिन्हे अक्टूबर 2013 से प्रशिक्षित किया जाएगा। आर्य समाज नरकटियागंज के मंत्री पुजारी प्रसाद आर्य ने कहा कि यह रथ यात्रा उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में बगहा पहँची है और नरकटियागंज अनुमण्डल के महेशपुर, वंशपुर पिपरा, भितिहरवा व अमोलवा में स्वदेशी का अलख जगाएगी। रथ कि स्वागत समारोह की अध्यक्षता प्रधान नागेन्द्र प्रसाद आर्य और संचालन शत्रुध्न प्रसाद आर्य ने किया, जबकि अमरेश कुमार, कैलाश राउत, सुधीर कुमार, चन्द्रावती देवी और उमादेवी ने कार्यक्रम में काफी सक्रिय दिखी।

भाजपा का बाजार बन्द आज

नरकटियागंज, एनडीए से जद यु के नाता तोड़ने से नाराज भाजपा ने मंगलवार को बाजार बन्द का आह्वान किया है। इसको लेकर स्थानीय भाजपा द्वारा एक रिक्शा से प्रचार किया गया कि गठबंधन तोड़कर जद यु ने गठबंधन धर्म का उल्लंघन किया है। जिसका भाजपा विरोध करता है क्योकि बिहार की जनता ने गठबंधन को वोट दिया हैै। गठबंधन की शर्तो के अनुसार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर हमने चुनाव लड़ा और लालू राज से मुक्ति पायी थी तो जद यु ने नीतीश को प्रधान मंत्री बनाने व नरेन्द्र मोदी का विरोघ करने की मंशा से गठबंधन को तोड़ा है। इसलिए बिहार की जनता यह जाने कि नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ बिहार की जनता को छलने का काम किया है।

थानाध्यक्ष पर आरोप, एसडीपीओ को विकलांग ने दिया आवेदन, मिली धमकी

नरकटियागंज, चमुआ के विकलांग जेनेरेटर संचालक राजु कुमार तिवारी ने बिजली एसडीओ के विरूद्ध मनमानी कर उसके जेनरेटर का तार काटने का आरोप लगाकर शिकारपुर थाना में एक आवेदन 10 जून को दिया था। लेकिन करीब एक सप्ताह बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से आजीज आकर, राजु ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जाँच कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है। राजु ने आरोप लगाया है कि विद्युत एसडीओ और थाना प्रभारी की मिली भगत से ऐसा हो रहा है। उसके आवेदन के अनुसार उसे पुलिस ने धमकाया भी है।

कोई टिप्पणी नहीं: