पुतिन दुनिया के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति : फोर्ब्स - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 31 अक्तूबर 2013

पुतिन दुनिया के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति : फोर्ब्स


Vladimir Putin
फोर्ब्स पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया का सर्वाधिक ताकतवर व्यक्ति करार दिया है। बुधवार को प्रकाशित अमेरिका की व्यापार पत्रिका के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में पुतिन दो स्थान ऊपर चढ़े और जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एक स्थान नीचे खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पत्रिका ने कहा, "पुतिन ने रूस के ऊपर अपना नियंत्रण और मजबूत किया जबकि ओबामा का इस दौरान प्रभाव घटा है। जिसने भी सीरिया संकट और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की गोपनीय सूचनाओं के सार्वजनिक होने की घटनाओं पर निगाह रखी है उसे व्यक्तिगत शक्ति प्रभाव में बदलाव साफ नजर आएगा।"

ड्यूमा की अंतर्राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष एलेक्सेई पशकोव ने कहा कि फोर्ब्स की सूची इस बात का प्रतीक है कि रूस ने विश्व के मामले में क्या स्थान हासिल कर लिया है। पशकोव ने ट्विटर पर लिखा, "पुतिन पहले और ओबामा के दूसरे स्थान पर होना बदलते विश्व में रूस की भूमिका में बदलाव से है।"

फोर्ब्स की 72 लोगों की सूची में तीन और रूसी, प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव (53), तेल कंपनी रोजनेफ्ट के अध्यक्ष इगोर सेचिन (60) और व्यापारी एलिशर उस्मानोव (63) शामिल हैं। फोर्ब्स ने पहली बार प्रभाव और वित्तीय संसाधनों के आधार पर वर्ष 2009 में इस सूची का प्रकाशन किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: