राजेन्द्र यादव के निधन से मर्माहत बिहार प्रलेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 29 अक्तूबर 2013

राजेन्द्र यादव के निधन से मर्माहत बिहार प्रलेस

rajendra yadav
पटना / 29 अक्टू., हिन्दी के प्रमुख कथाकार एवं संपादक राजेन्द्र यादव के निधन से मर्माहत बिहार प्रगतिशील लेखक संघ ने इसे साहित्य में एक युग का अंत कहा है। बिहार प्रलेस के महासचिव राजेन्द्र राजन ने कहा कि मोहन राकेश, कमलेश्वर और राजेन्द्र यादव के त्रयी ने साहित्य में एक नई धारा की शुरुआत की थी। राजेन्द्र यादव के गुजर जाने के बाद इस अध्याय का अंत हो गया। ’हंस’ पत्रिका का पुनर्प्रकाशन करके इन्होंने स्त्री और दलित विमर्श को चर्चा का विषय बनाया। अनेक नये लेखकों को हिंदी साहित्य से जोड़ा।
     
बिहार प्रलेस के अध्यक्ष डा. ब्रजकुमार पाण्डेय ने अपनी शोक संवेदना में श्री यादव के साहित्यिक अवदानों की चर्चा करते हुए कहा कि वे अंधविश्वास, जातीयता और साम्प्रदायिकता के मुद्धे पर प्रगतिशील दृष्टिकोण अपना कर अनवरत संघर्ष करते रहे। कवि शहंशाह आलम ने कहा कि राजेन्द्र यादव ने अपना लेखन उसूलो पर किया.. उनकी अनुपस्थिति से जो रिक्तता आयी है उसकी भरपायी असंभव है।
बिहार प्रलेस की विभिन्न जिला इकाईयों ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
                   

कोई टिप्पणी नहीं: