किसानो का दर्द हल्का कर साहस दिलाते संतोष गंगेले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 नवंबर 2015

किसानो का दर्द हल्का कर साहस दिलाते संतोष गंगेले

helping-farmer
छतरपुर -  मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब प्रदेश अध्यक्ष संतोष गंगेले ने सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रो में किसानो के बीच जाकर उनके दुःख भरे समय में उनका साहस की सराहना की , प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने बाली सूखा रहत राशि के बारे में जानकारी दी।   सूखा से पीड़ित किसानो के साहस व धैर्य की सराहना करते हुए किसानो को कहा की गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब प्रदेश के किसानो के लिए मुख्य मंत्री जी को पत्र लिखा है , उनका छतरपुर जिला के दौरा के बाद जिला प्रशासन लगातार राजस्व रिकार्ड के अनुसार मुवावजा देने की तैयारी कर रहा है।   

अनेक किसानो की उत्तम फसल को देखकर किसानो को फूल माला पहना कर उनका प्रोत्साहित करने सम्मान भी किया।  ग्रामीण क्षेत्र की दलित बस्ती में जाकर बच्चो को टाँफिया वितरण कर उन्हें शिक्षा ,स्वास्थ्य ,स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इसके पहिले छतरपुर जिला    बरिष्ठ स्वाधीनता सेनानी श्री प्रताप सिंह [नन्हे राजा ] के बंगला जाकर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब प्रदेश अध्यक्ष संतोष गंगेले ने अपना समय देकर किसानो के बीच खुशियां बाँटी। 

कोई टिप्पणी नहीं: