राज्यसभा चुनाव में झामुमो साझा उम्मीदवार उतारेगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 मई 2016

राज्यसभा चुनाव में झामुमो साझा उम्मीदवार उतारेगा

jmm-will-step-up-for-rs-seat
रांची 27 मई, झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा विपक्ष का साझा उम्मीदवार उतारेगा। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने आज यहां कहा कि झामुमो राज्यसभा चुनाव में अपना साझा उम्मीदवार उतारेगा। इस दौरान झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन आज नयी दिल्ली के लिये रवाना हो गये। श्री हेमंत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के सम्बन्ध में चर्चा करेंगे । दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का दावा बनता है और सभी विपक्षी दलों को कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिये । 

कोई टिप्पणी नहीं: